इस पंचायत में अभी पूर्ण रुप से शौचालय, कुछ गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वालों को कार्ड उपलब्ध नहीं है। कुछ अन्य समस्याओं से भी इस ग्राम पंचायत के लोग हमेशा परेशान रहते हैं कि कोई अच्छा अस्पताल हो जाय तो ठीक रहेगा और पीने के लिए एक पानी टंकी का भी होना बहुत जरुरी है।
अन्य सूचना
इस गांव को अच्छे से अच्छे मार्ग पर ले जाना अति उत्तम होगा। गाँव की जनता में बहुत से लोग पीछे भी हैं। उन्हें जगाने व अच्छे मार्ग पर पहुँचाने का सतत् प्रयास होना चाहिए क्योंकि गाँव का विकास बहुत जरुरी है। कुछ छोटे-छोटे पुरवे हैं जो बहुत पीछे हैं। इस गाँव में दो पोखरों का निर्माण हुआ है तथा तीन धर्मस्थल मन्दिर भी हैं जो बहुत अच्छे हैं और प्राइमरी विद्यालय के