सूचना

इस गांव को अच्छे से अच्छे मार्ग पर ले जाना अति उत्तम होगा। गाँव की जनता में बहुत से लोग पीछे भी हैं। उन्हें जगाने व अच्छे मार्ग पर पहुँचाने का सतत् प्रयास होना चाहिए क्योंकि गाँव का विकास बहुत जरुरी है। कुछ छोटे-छोटे पुरवे हैं जो बहुत पीछे हैं। इस गाँव में दो पोखरों का निर्माण हुआ है तथा तीन धर्मस्थल मन्दिर भी हैं जो बहुत अच्छे हैं और प्राइमरी विद्यालय के|

विकास कार्य

 पेंशन – विधवा, वृद्धा व विकलांग ग्रामसभा मंे समस्त विधवा व विकलांग तथा वृद्ध व्यक्ति को राज्य सरकार द्वारा प्रधान व सचिव द्वारा चिन्ह्ति व्यक्तियों को समाज कल्याण विभाग के माध्यम से पेंशन दिलाना जिससे उनकी आजीविका में लाभकारी सिद्ध हो। रानी लक्ष्मीबाई योजना, ग्रामसभा के निर्बल उन परिवारों को जिनका नाम ग्राम सभा की बी.पी.एल. सूची में दर्ज हो, किन्तु उन्हें सरकार की कोई सुविधा सुनिश्चित न हो, उन्हें रानी लक्ष्मीबाई योजना से लाभान्वित किया जाता है।

ग्राम पंचायत

इस गाँव में लगभग सभी वर्ग के लोग रहते हैं तथा यह गाँव 9 पुरवों में बंटा हुआ है। यह पूरब से पश्चिम दिशा में लगभग 2 किमी की दूरी में बसा है। इस ग्राम पंचायत में नाई, लोहार, यादव, राजभर, मौर्या, पटेल, हरिजन, खटिक, धरकार, बनिया वर्ग, सोनार वर्ग तथा दो घर मुस्लिम के भी हैं लेकिन सभी आपस में मिलजुलकर रहने का प्रयास करते हैं।